Brock Lesnar Retirement: 10 बार के WWE चैम्प‍ियन ब्रॉक लेसनर ने लिया संन्यास, कभी खेतों में करते थे काम

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन UFC के पूर्व हैवीवेट चैम्प‍ियन ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने कहा कि समरस्लैम उनका आखिरी मुकाबला था. WWE, UFC, NCAA और NFL तक फैले उनके शानदार करियर का अब आधिकारिक अंत हो गया है. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का संदेश भी दिया.