सीमा पर BSF और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश आमने-सामने, तारबंदी करने से रोकने पर फैला तनाव

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीनबीघा कारिडोर के पास तारबंदी के लिए जमीन मापने के दौरान बीजीबी ने आपत्ति जताई, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया। बीएसएफ ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभाला और बाद में फ्लैग मीटिंग कर सुरक्षा बढ़ाने पर सहमति बनी।