छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में लोहा चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, BSP से चोरी किया गया लोहे का कबाड़ रसमड़ा स्थित फैक्ट्री में खपाया जाता था। इसी मामले में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे