'हंटर वाली मैडम' के हाथों में BSSC की कमान:शोभा ओहटकर बनीं स्थायी अध्यक्ष, लंबित परीक्षाओं और भर्तियों में आएगी तेजी

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1990 बैच की रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हाल ही में 30 जून 2026 को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक (डीजी) पद से सेवानिवृत्त हुईं शोभा ओहटकर अब आयोग की कमान संभालेंगी। इससे पहले BSSC के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के पास था। अब स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति के स