Budaun News: एक एकड़ जमीन है तो एटीएस सेंटर के लिए करें आवेदन

बदायूं। जिले में अब तक एक भी एटीएस सेंटर स्थापित नहीं है। इस कारण परिवहन विभाग ने जिले में एटीएस सेंटर खोलने के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शर्तों में भी बदलाव किया है।