Bikaner Camel Milk Research: बीकानेर स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के दूध में मौजूद प्रोटीन हाइड्रोलायटेट के कार्यात्मक और जैवसक्रिय गुणों को बढ़ाने की तकनीक विकसित की है, जिसे भारत सरकार से पेटेंट मिला है. शोध के अनुसार तकनीक से तैयार प्रोटीन को दूध उत्पादों में शामिल करने पर उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू, यील्ड और सेल्फ लाइफ बढ़ाने में मदद मिल सकती है. विश्वविद्यालय अब इस तकनीक के व्यावसायिक उपयोग की दिशा में काम कर रहा है.