कनाडा फीफा वर्ल्ड कप में तीसरी बार हिस्सा ले रहा है. इससे पहले टीम 1986 और 2022 में विश्व कप खेल चुकी है. अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और साइल लारिन जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर कनाडा घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी ओर बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम अनुभवी स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में मैदान में उतरेगी.