Car Tyre Buying Tips: कई बार कार ज्यादा चल जाने के बाद उसके टायर घिस जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में टायरों को तत्काल प्रभाव से निकलवाकर नए टायर लगवा लेने चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना को होने से रोका जा सके. लेकिन, कई बार लोग अपनी कार के लिए गलत टायर चुन बैठते हैं. अगर आपको भी कार के लिए नए टायर लेने हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. कुछ चीजों को नजरअंदाज करना आपकी कार की सुरक्षा के लिए कहीं न कहीं नुकसानदायक हो सकता है. कई लोग पुराने टायर घिसने के बाद जल्दबाजी में नए