Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत

पोकेमोन की 30वीं सालगिरह पर कंपनी की G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो बहुत ही यूनीक दिखती है। इसके इंडिकेटर हैंड को पिकाचू शेप में बनाया गया है। वहीं केस को पलटकर देखते हैं तो इसमें पॉकेमोन का 30वीं सालगिरह का लोगो नजर आता है। इसका पारभासी पट्टा भी एनिवर्सरी थीम से लैस किया गया है।