होंडा ने भारत में लॉन्च की नई CB500 और रिफ्रेश्ड CB350 रेंज, जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत और खासियत

होंडा ने अपनी नई CB500 और रिफ्रेश्ड CB350 रेंज (CB350, CB350RS और CB350C) मोटरसाइकल्स की कीमतों का ऐलान कर दिया है और इनकी शुरुआत क्रमशः 2.75 लाख रुपये और 1,95,200 रुपये है। यह घोषणा जुलाई 2026 में पेश किए गए 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का अगला अहम चरण है, जो होंडा की मल्टी-पाथवे स्ट्रैटजी और मेक इन इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इन सभी प्रोडक्ट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और 5,000 रुपये टोकन अमाउंट पर आप भी बुक करा सकते हैं।