CCPA Action: '100%' का दावा पड़ा भारी, सीसीपीए ने चला दिया हथौड़ा, इन दो कंपनियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना

CCPA Action: सीसीपीए ने दो कंपनियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है। इनमें 'स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज' और 'मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज' शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीसीपीए ने इनके विज्ञापनों में '100%' के दावों को भ्रामक पाया। इसी के बाद यह एक्शन लिया गया।