शाहजहांपुर के सदर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में हार्डडिस्क रैक न होने के कारण केवल 15 दिन की रिकॉर्डिंग क्षमता है। इस वजह से पुलिस एक मामले में न्यायालय द्वारा मांगी गई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करा सकी। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी लगाने के नाम पर सरकारी बजट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सदर क्षेत्र के चिनौर निवासी बीना देवी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि उनके पिता सत्यवीर को 14 मार्च को थाने लाया गया था। उन्हें नियम विरुद्ध 33 घंटे तक थाने में रखा गया और फिर मनमाने ढंग से उन पर कार्रवाई के