बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दो पक्षों के बीच हुई मारपीट साफ दिख रही है। पुलिस ने एक परिवार की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले अभद्रता की और फिर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में बताया गया है कि पड़ोस के ही रहने वाले 8 से 10 लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। पुलिस कर रही मामले की जांच वायरल सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों लोग हाथों में लाठी-