छेड़खानी का विरोध करने पर दिव्यांग दंपती पर हमला:दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, CCTV फुटेज के साथ SP से शिकायत

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक दिव्यांग व्यक्ति और उसकी पत्नी को दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके रिश्तेदार के घर कुछ दबंग युवक अक्सर आते-जाते हैं। ये युवक महिला पर बुरी नीयत रखते हैं और जब भी रिश्तेदार के घर आते हैं, तो उसके साथ छेड़खानी करते हैं। हाल ही में 3 जून को शाम कर