बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पैसे दोगुने करने के नाम पर तांत्रिकों ने युवक से दो लाख रुपये ऐंठ लिए और मौके से रफूचक्कर हो गए। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ...