CG Electricity-Water Crisis: 7 दिनों से बिजली गुल, नल कनेक्शन के बाद भी पानी के लिए परेशान ग्रामीण

पखांजूर के ताड़वायली गांव में सात दिनों से बिजली गुल होने से जल संकट गहरा गया है। गांव के अधिकांश हैंडपंप बिजली मोटर से चलते हैं, जिससे बिजली बंद होते ही पानी की परेशानी बढ़ गई। जल जीवन मिशन के तहत गांव में तीन पानी टंकियां और पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। टंकियां और नल कनेक्शन होने के बावजूद लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाली और नल से पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की है।