CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और मौत को लेकर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जेल में मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस और जेल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार कोतरार