Chhattisgarh Science City: छत्तीसगढ़ में बनेगा साइंस सिटी!

Chhattisgarh Science City: छत्तीसगढ़ अब केवल प्राकृतिक संसाधनों और कृषि क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य अब विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, प्रदेश में एक अत्याधुनिक साइंस सिटी की स्थापना की जा रही है। नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी राज्य सरकार ने नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी की स्थापना की योजना बनाई है। यह केंद्र आधुनिकतम तकनीकों से सु