China 6G Technology DISACM: चीन ने 6G इंटरनेट को बेहतर बनाने से जुड़ी एक जबरदस्त खोज की है, जिसे जेनेवा के इंटरनेशनल एग्जीबिशन ऑफ इन्वेंशंस में गोल्ड मेडल भी मिला है। चीन ने खास मटीरियल बनाया है, जो दीवारों, खंबों या पाइपों पर किसी स्किन की तरह लगेगा और नेटवर्क को बूस्ट करने का काम करेगा। इससे डेड जोन में भी 400 Mbps तक इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकेगी।