सोनी के शो 'सीआईडी' में दया का रोल करने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी ने हाल ही में बताया है कि वो एक कॉमेडी शो के सेट पर गए थे और वहां एक्टर्स मुंह चढ़ाकर अपने कमरों में चले जाते हैं। किसी से न बात करते हैं और न ही कोई हंसी-मजाक। लोगों ने इसे तुरंत 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जोड़ा।