'CJP के धरने में न जाती तो धब्बा लगता':रोहतक की सस्पेंड लेडी टीचर बोलीं- बेटे को रोता छोड़कर गई; मां का फर्ज निभाया

मैं किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन में दिल्ली नहीं पहुंची थीं, बल्कि अपने बेटे और लाखों युवाओं के दर्द को लेकर जंतर-मंतर गई थीं। पेपर लीक के कारण बेटे की भर्ती रद्द हो गई, जिसके बाद वह तनाव में चला गया। बेटे को रोता हुआ देख खुद को रोक नहीं सकीं और एक मां होने के नाते युवाओं के समर्थन में दिल्ली चली गईं। ये बातें दैनिक भास्कर से बात करते हुए सुलेखा दलाल ने कहीं। रोहतक की लेडी टीचर सुलेखा कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को समर्थन देने गई थी, जिसके बाद 8 जून को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। धरने के दौरान