Clean Energy Tech: खारे पानी से बनेगी असीमित बिजली, 'सूरज' का ईंधन निकालने वाली मशीन हो रही तैयार, मिलेगी शुद्ध ऊर्जा

Next Hydrogen Solution Tech: कनाडा की 'नेक्स्ट हाइड्रोजन' और 'फ्यूजन फ्यूल साइकिल्स' नाम की दो कंपनियां मिलकर एक नई मशीन बना रही हैं। यह मशीन भारी पानी से 'ट्रिटियम' नाम का ईंधन अलग करेगी। यही वो ईंधन है जिससे सूरज अपनी रोशनी और गर्मी लगातार बनाता है। 31 करोड़ की यह अनोखी मशीन पुरानी मशीनों से तीन गुना छोटी है, जो बिना प्रदूषण असीमित बिजली देगी।