Clean Energy Transition: भारत-चीन ने यह बदलाव अपनाने में लगा रखा है दम, बाकी दुनिया बिगाड़ रही ताल, नई रिपोर्ट में चेतावनी

Clean Energy Transition: क्‍लीन एनर्जी ट्रांजिशन को लेकर भारत और चीन ने पूरा दम लगा रखा है। लेकिन, बाकी दुनिया का रुझान वैसा नहीं है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की एक नई रिपोर्ट में इसे लेकर चेतावनी दी गई है। उसने कहा है कि क्‍लीन एनर्जी में निवेश भले रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। लेकिन, एनर्जी सिस्‍टम को बनाने की रफ्तार धीमी है।