लोन सेटलमेंट की 'शॉर्टकट' पड़ेगी भारी, Closure और Settlement का फर्क नहीं समझा तो तो पछताएंगे!

Loan Settlement vs Loan Closure: अगर आप किसी पुराने लोन लोन को बंद करने की सोच रहे हैं, तो 'लोन क्लोजर' और 'लोन सेटलमेंट' के बीच का फर्क समझना बेहद जरूरी है. लोन क्लोजर आपके सिबिल स्कोर को मजबूत बनाता है, जबकि लोन सेटलमेंट आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर निगेटिव असर डाल सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, 'सेटल्ड' स्टेटस कई सालों तक आपकी रिपोर्ट में दर्ज रह सकता है, जिससे भविष्य में नया लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में मुश्किल हो सकती है.