'हमारे बीच में माननीय मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी', CM भजनलाल शर्मा की फिर फिसली जुबान

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक कार्यक्रम के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने डिप्टी सीएम दीया कुमारी को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना दिया। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह- तरह की टिप्पणी चलने लगी है। हालांकि, सीएम भजनलाल शर्मा ने स्लिप ऑफ टॉन्ग में ये कह डाला।