लुधियाना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी: सतलुज क्लब में लोगों संग सुनी 'मन की बात'; एक महीने में तीसरा दौरा

माल रोड स्थित प्रसिद्ध सतलुज क्लब में सीएम सैनी ने आम जनता और शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट को देखते हुए सुबह से ही मॉल रोड और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा बेहद सख्त रही।