CM Vijay: त्रिची ईस्ट से तृषा कृष्णन लड़ेंगी? पहली रैली में तमिलनाडु CM विजय ने उपचुनाव पर क्या कहा, जानें

CM Vijay News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सोमवार को तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां पर एक रोड शो के साथ जनसभा को संबोधित किया। इसमें सीएम विजय ने कई सवालों और आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सीएम विजय ने कहा कि मुकाबला दो पार्टियों में है। एक डीएमके और दूसरी टीवीके। विजय ने उपचुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।