बिना बायोप्सी होगी लिवर जांच,CME में नई तकनीक करेंगे साझा:मेरठ में दो दिवसीय डॉ. GS बाटला मिड टर्म में शामिल होंगे देशभर के एक्सपर्ट

मेरठ में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) मेरठ चैप्टर की ओर से 23 और 24 मई को डॉ. जी.एस. बाठला मिड टर्म CME 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Healthy Baby – Healthy Liver” रखी गई है। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के रेडियोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि CME का मुख्य उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड, खराब लाइफस्टाइल, व्यायाम की कमी और श