CMHO ऑफिस में कुतिया ने दिए 5 बच्चों को जन्म, फाइलों के बीच VIDEO आया सामने, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

छतरपुर का जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानी CMHO कार्यालय इन दिनों स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से नहीं, बल्कि एक अनोखी घटना को लेकर चर्चा में है. कार्यालय के अंदर एक कुतिया ने फाइलों के बीच सुरक्षित जगह तलाशकर अपने पांच बच्चों को जन्म दे दिया. अब ये बच्चे स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में ही पल-बढ़ रहे हैं.