सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी हैं। इस रूट के शुरू होने से पहले यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में झकरकटी से लेकर नौबस्ता तक के सभी 7 नए स्टेशनों पर साइन बोर्ड (साइनेज) और ट्रेनों की लाइव जानकारी देने वाले डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब बस मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की हरी झंडी का इंतजार है, जिसके बाद इस रूट पर आम जनता का सफर शुरू हो जाएगा। 2 अंडर