युवक ने सवाल क्या पूछ लिया, CO साहब ने मारने के लिए उठा ली कुर्सी; वीडियो वायरल

Bagaha CO viral video: बिहार के बगहा में एक सरकारी सहयोग शिविर के दौरान CO नंदलाल राम और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद में अधिकारी इस कदर आपा खो बैठे कि उन्होंने युवक को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली। इस पूरे हाइवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।