शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 85.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म 50 करोड़ रुपये के भारतीय नेट क्लब में शामिल हो चुकी है और अब उसकी नजर 100 करोड़ क्लब में एंट्री पर है।