Commodore Callback 8020: ना स्मार्टफोन ना फीचर फोन, ये है उनके बीच की कड़ी, चला पाएंगे एंड्रॉयड ऐप्स

Flip Phone: कमोडोर एक ऐसा अनोखा फ्लिप फोन बना रही है, जो ना तो पूरी तरह से स्मार्टफोन है और ना ही साधारण बटन वाला डंबफोन। यह फोन यूरोपियन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई एंड्रॉयड ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।