नयी दिल्ली, दो अगस्त कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लक्ष्मी योजना’ की पात्रता शर्तों पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि इसके चलते कई हकदार लोग, खासकर किराएदार और प्रवासी नागरिक इसके लाभ से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार के 17 लाख लाभार्थियों के अनुमान पर स्पष्टीकरण मांगा तथा विधायक या सांसद से सिफारिशें लेने की शर्त पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आवेदकों के लिए अनावश्यक मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। पूर्व विधायक शर्मा ने ‘पीटीआ