Crude Oil Import: पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंधों के बीच रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बना भारत, मई में आयात 21% बढ़ा

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिमी देशों के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस के बीच कच्चे तेल का व्यापार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऊर्जा क्षेत्र पर नजर रखने वाले स्वतंत्र यूरोपीय शोध संस्थान 'सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर' (CREA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में भी भारत रूसी जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूसी क्रूड की मांग बढ़ाने के कारण मई महीने में रूस से कुल कच्चे तेल और अन्य ईंधनों का आयात बढ़कर