Saudi Arabia Oil Sales: ईरान के साथ चल रहे तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट के संकट के बीच एशिया के देशों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सऊदी अरब ने भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे बड़े एशियाई खरीदारों को लगभग 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेच दिया है. इस बड़े कदम से एशिया में गहराते तेल संकट टलने की उम्मीद बंध गई है.