Crude Oil Supply: सऊदी अरब और अमेरिका को छोड़ा पीछे, यह देश बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्‍लायर

Crude Oil Supply: भारत को होने वाली क्रूड ऑयल सप्‍लाई में मई के दौरान बड़ा उलटफेर हुआ। वेनेजुएला भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड सप्‍लायर बन गया है। इस मामले में उसने सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। अब सिर्फ रूस और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ही वेनेजुएला से आगे हैं।