CSJMU में 2 दिन की एआई कार्यशाला:AI से खबर नहीं बनेगी, सिर्फ मदद मिलेगी; छात्रों के लिए हुई बिना तकनीक के खबर लिखने की परीक्षा

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एआई टूल्स पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल एक सहायक तकनीक है। पत्रकारिता में एआई की बनाई सामग्री को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता, क्योंकि पत्रकार का विवेक, तथ्य-जांच और निष्पक्षता ही असली आधार हैं। एआई का खुमार उतारने के लिए कराई बिना तकनीक वाली परीक्षा कार्यशाला में एआई कंटेंट पर छात्रों की बढ़ती निर्भरता और व्याकर