CSJMU में डॉक्टर्स डे पर वीसी प्रो. पाठक बोले:मरीजों का डेटा संभालने, बीमारियों का पहले पता लगाने में AI की लें मदद

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में बुधवार शाम 5 बजे डॉक्टर्स डे के मौके पर शहर के दिग्गज डॉक्टरों का जमावड़ा लगा। भारत रत्न डॉ. बी.सी. रॉय की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (वीसी) प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने मेडिकल क्षेत्र में आ रहे बदलावों को लेकर एक अहम विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हेल्थ सेक्टर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा, ताकि मरीजों का डेटा बेहतर तरीके से मैनेज हो सके और बीमारियों का पहले ही अनुमान