CTET में नंबर बढ़वा दू्ंगा, कहकर 1.60 लाख ऐंठे:प्रयागराज में यूपीआई से खातों में मंगवाई रकम, ब्लैकमेल भी कर रहा

प्रयागराज के धूमनगंज में एक व्यक्ति ने पत्नी के CTET-2025 में नंबर बढ़वाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये की ठगी करने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अब वह ब्लैकमेल भी कर रहा। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन व मैसेज कर उन्हें परेशान कर रहा है। नंबर बढ़वाने का दिया था भरोसा प्रीतम नगर निवासी असित नारायण मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात कुछ समय पहले प्रवीण कुमार दुबे से हुई थी। उसने उनकी पत्नी के CTET-2025 परीक्षा में नंबर बढ़वाने का भरोसा दिया और दावा किया कि वह इसमें मदद कर सक