Customs Duty Relief: सरकार जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है। वह कुछ जरूरी कच्चे माल के आयात पर कस्टम ड्यूटी में दी गई छूट को 30 जून के बाद बढ़ाने वाली है। इसका मकसद कंपनियों को राहत देने के साथ मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की डेडलाइन उद्योगों के लिहाज से बेहद अहम है।