‘बहुत पीछे तो नहीं...', राहुल ने ली खड़गे की चुटकी, CWC मीटिंग में मजाक, तंज और राजनीति

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव आयोग और SIR को लेकर गंभीर राजनीतिक चर्चा के बीच माहौल कुछ देर के लिए हल्का-फुल्का भी हो गया. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई मजेदार बातचीत पर कमरे में ठहाके गूंजे. वहीं शशि थरूर को लेकर खड़गे की चुटकी ने भी नेताओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी.