DDU की प्रोफेसर ने इटली में प्रजेंट किया रिसर्च पेपर:इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा, युवाओं में इंटरनेट, गेमिंग की लत पर रखी बात

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर विस्मिता पालीवाल ने इटली के फ्लोरेंस शहर में अपना रिसर्च पेपर प्रजेंट किया। उन्होंने 21 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित 31वें 'इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी' में हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं में बढ़ रही इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग की लत (डिजिटल डिपेंडेंस) को लेकर पेरेंट्स और बच्चों की सोच पर अपनी बात रखी। सम्मेलन में दुनिया भर से 4,000 से ज्यादा साइकोलॉजिस्ट, रिसर्चर्स और प्रोफेसर्स शामिल हुए थे। प्रो. विस्मिता अपना रिस