Dehradun women case: बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही थी महिला, रास्ते में कार सवारों ने घेरा, फिर जो हुआ...

Dehradun women case: देहरादून के नालापानी चौक पर बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही 45 वर्षीय महिला को कथित तौर पर कार में खींचने की कोशिश की गई. महिला के शोर मचाने पर तीन महिला सफाईकर्मी झाड़ू लेकर मौके पर पहुंचीं और आरोपियों का विरोध किया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.