Delhi Fire: दिल्ली के सागरपुर में तीसरी मंजिल पर लगी आग, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में देर रात एक इमारत की तीसरी मंज़िल पर आग लगने की सूचना मिली. रात करीब 9:25 बजे PCR कॉल के बाद दमकल विभाग हरकत में आया और नौ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.