Delhi Toll Tax Increase: दिल्ली में एंट्री अब हर साल महंगी हो सकती है. एमसीडी ऐसा नियम लाने की तैयारी में है, जिसके लागू होते ही राजधानी में आने वाली कमर्शियल गाड़ियों का टोल टैक्स हर साल 5% बढ़ जाएगा. हर साल 5% टोल बढ़ाने की तैयारी एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला तुरंत नहीं होता. सबसे पहले इसका प्रस्ताव तैयार किया जाता है. इसके बाद अलग-अलग कमेटियों, नगर निगम सदन और दिल्ली सरकार से मंजूरी लेनी पड़ती है. अगर सरकार दिल्ली नगर निगम (टोल टैक्स) बायलॉज, 20