सूरत। उधना क्षेत्र में हरि इच्छा पूजा इंडस्ट्री के पास सड़क किनारे ज्वलनशील हॉट-फिक्स्ड वेस्ट का बड़ा ढेर जमा होने से आग और हादसे का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति यह है कि यह कचरा DGVCL के पावर ट्रांसफॉर्मर के नीचे जमा किया गया है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाली चिंगारी या किसी विद्युत खराबी की स्थिति में आग लगने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के एक ओर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने और दूसरी ओर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण आवाजाही