Curd Benefits: दही भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. गर्मियों में इसकी मांग और भी बढ़ जाती है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंतों की सेहत को मजबूत बनाते हैं. हालांकि, दही खाते समय अक्सर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि इसे चीनी के साथ खाना बेहतर है या नमक के साथ? दोनों का स्वाद अलग है और दोनों के अपने फायदे भी हैं. दही को चीनी के साथ खाने से क्या होता है?