एक्टर यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को 3,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ACB हांसी के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आर्य नगर के रहने वाले राकेश कुमार ने शिकायत की थी कि उनके गांव में राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास खेती की जमीन पर एक कॉलोनी बसाई गई है।