कटिहार समाहरणालय में जमीन पर बैठी छात्राएं, तो बगल में ही बैठ गए DM, सुनीं शिकायतें

कटिहार के सरकारी जीएनएम स्कूल की छात्राएं हॉस्टल में कुव्यवस्था, सुरक्षा की कमी और बाथरूम में दरवाजे न होने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन करने पहुंची थीं. छात्राओं को जमीन पर बैठा देख कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए और उनकी शिकायतें सुनीं.